अब इस राज्य में Congress को लगने वाला है एक और बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता छोड़ेंगे पार्टी

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा (Mukul Sangma) के पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने की अटकलों से यहां राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक डॉ संगमा (Mukul Sangma) ने कांग्रेस छोड़ने और तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने नाम उजागर न करने की शर्त पर खुलासा किया कि डॉ संगमा तीन बार सांसद रहे विन्सेंट एच पाला (Vincent H Pala) को मेघालय कांग्रेस अध्यक्ष (Meghalaya Congress President) बनाये जाने के संबंध में परामर्श नहीं करने को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि परंपरा के मुताबिक कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस विधायक दल के नेता से परामर्श लेता है, लेकिन पाला की नियुक्ति के मामले में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने असंतोष जताते हुए कहा कि केवल डॉ. संगमा (Mukul Sangma) ही नहीं, बल्कि अन्य विधायक और पार्टी कार्यकर्ता भी विधायक दल नेता से परामर्श किए बिना इस नियुक्ति से हैरान हैं। डॉ संगमा के तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जाने के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा, आइए, प्रतीक्षा करें और देखें। राजनीति गतिशील होती है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को डॉ संगमा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया था। राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे डॉ संगमा ने कथित तौर पर 21 सितंबर को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की थी, उन्होंने हालांकि मुलाकात की इन खबरों को न तो खारिज किया था और न ही स्वीकार किया था। एक तृणमूल कांग्रेस नेता ने भी नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने डॉ. संगमा को पार्टी का हिस्सा बनने और पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, हमें खुशी होगी , अगर वह (डॉ संगमा) और उनकी पूरी टीम क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से पहले हमारे साथ जुड़ जाये। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में अगले साल चुनाव (Manipur election) होने वाले हैं जबकि तीन अन्य पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में 2023 में चुनाव होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZPdasn
कोई टिप्पणी नहीं