Breaking News

आखिरकार CISF को सुधा चंद्रन से मांगनी पड़ी माफी, पीएम मोदी से कर डाली थी ऐसी मांग, वायरल हो रहा है ये वीडियो


बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अलग किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Sudhaa chandran) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सुधा चंद्रन (Sudhaa chandran) ने बताया कि किसी भी शूटिंग या शो में जाने के लिए एयरपोर्ट पर उन्हें काफी परेशानी से गुजरना पड़ाता है। जिसके चलते उन्होंने पीएम मोदी (PM modi) से सीनियर सिटिजन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी।
सुधा चंद्रन (Sudhaa chandran) की इस शिकायत के बाद अब सीआईएसएफ (CISF) ने उनसे इस परेशानी के लिए माफी मांगी है। साथ ही साथ उन्हें आगे से ऐसा ना होने का आश्वासन भी दिया है। दरअसल सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें वो अपनी परेशानी के बारे में बता रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीआईएसएफ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में सीआईएसएफ (CISF) ने सुधा चंद्रन (Sudhaa chandran) से माफी मांगी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pviA6z

कोई टिप्पणी नहीं