आत्महत्या करने के लिए इमारत से लगाई छलांग, खुद तो बच गया लेकिन BMW कार के उड़ गए चिथड़े, जानिए कैसे

एक शख्स खुदकुशी (suicide ) करने के लिए बहुमंजिला इमारत से कूदा तो सही, लेकिन बच गया। दरअसल, वह कूदा तो नीचे खड़ी बीएमडब्ल्यू (BMW) कार पर जा गिरा और उसकी जान बच गई। यह घटना अमरीका के न्यूजर्सी शहर (New Jersey man suicide) की है। यहां ये शख्स एक इमारत की नवीं मंजिल से कूदा था और सीधे कार पर गिर गया। इतनी ऊपर से गिरने के बाद भी वो बच गया। रिपोर्ट के इस शख्स की उम्र 31 वर्ष है।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मुझे एक बड़ा सा धमाका सुनाई दिया। पहले मैंने सोचा कि शायद कुछ सामान गिरा है। इसके बाद कार के पीछे के शीशे टूट गए। जिस शख्स ने कार पर जंप मारी थी, वो दर्द के मारे चीख रहा था। उसकी बाजू पूरी तरह से मुड़ गई थी। मैं हैरान था, ये ऐसे लग रहा था जैसे कोई फिल्म का सीन हो। लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर के ऊपर हिस्सों पर काफी चोटें आई थी। यह ऊंचाई 100 फीट के करीब थी। जब पुलिस और एंबुलेंस आई, तो वो यह कह रहा था कि मुझे अकेला छोड़ दो, मैं मरना चाहता हूं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FxptKg
कोई टिप्पणी नहीं