Breaking News

जब योगी सरकार पर आया बड़ा संकट, इंडियन आर्मी ने बचाई ऐसे जान, जानिए पूरा मामला


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले (Pilibhit Flood) में दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने तबाही मैच दी है। जिले में शरदा और देवहा नदी के उफान से कई गांव बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ में फंसे लोग घंटों पेड़ पर बैठे रहे। मजबूरन प्रशासन को सेना (indian army) बुलानी पड़ी। सेना ने हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू कर 26 जिंदगियां बचा ली। नदियों के किनारे बसे गांव में बाढ़ आ गई है। ग्रामीणों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri flood) में हालात बद से बद्तर हैं और सेना का रेस्क्यू जारी है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बुधवार को बताया कि जिले के हजारा थाना क्षेत्र के गांव नवरसा में जलालुद्दीन, रमजानी, हसन, मोहित, अरशद समेत कई लोग भारी बारिश की चपेट में आ गए। कई लोग दूध का व्यापार करते हैं, जो दूध बेचने के लिए कंबोज नगर चौकी क्षेत्र के तिल्ला नंबर 4 के पास गए थे, लेकिन पानी भर जाने से वे लोग नदी में ही फंस गए। इन लोगों ने पेड़ पर बैठकर बमुश्किल अपनी जान बचाई और जिला प्रशासन से मदद मांगने के लिए अपना वीडियो बनाया। अब जिला प्रशासन एसएसबी और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के साथ इन लोगों को रेस्क्यू करने की कवायद कर रहा है। बीच मझधार में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर मौसम ठीक होते ही पीलीभीत पहुंच गया था। सेना के जवानों ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन (Indian Army Rescue Operation) को अंजाम देते हुए बाढ़ में फंसे सभी 26 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाल लिया है। बुधवार सेना का हेलीकॉप्टर अपनी टीम को लेकर नगरिया इलाके में पहुंचा, जहां डीएम व एसपी ने सेना के लोगों को लोकेशन समेत तमाम अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद सेना के जवानों ने अपने साहस का परिचय देते हुए 26 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। पीड़ति लोग कहीं छप्पर पर बैठे थे, तो कहीं पेड़ पर। इसके बाद सेना ने इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया। जब यह लोग हेलीकॉप्टर से उतरे तो पीलीभीत के जिला अधिकारी नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत करते नजर आए और उनका हालचाल जाना, जिसके बाद इन सबको खाना खिला कर मेडिकल हेल्प दिलाई गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aZEIxe

कोई टिप्पणी नहीं