Breaking News

त्यौहारी सीजन में कहर बरपा रहा है कोरोना, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत


भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना (Corona cases in india) के 15,906 नए मामले सामने आए हैं जबकि 561 लोगों की मौत (corona death in india) हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने रविवार को साझा किए। कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढकऱ 4,54,269 हो गई है। बीते 24 घंटों में 16,479 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर लोगों (corona recovery rate in india) की संख्या बढकऱ 3,35,48,605 हो गई है। भारत की रिकवरी दर (corona recovery rate in india) 98.17 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। कोरोना के सक्रिय मामले 1,72,594 हैं, जो 235 दिनों में सबसे कम है। कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.51 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। साथ ही देशभर में कुल 13,40,158 टेस्ट (corona test in india) किए गए हैं। भारत ने अब तक 59.97 करोड़ परीक्षण किए हैं। इस बीच, 1.23 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 30 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है, जो पिछले 20 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 55 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। बीते 24 घंटें में 77,40,676 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविद टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 102.10 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,01,28,910 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CdhlMN

कोई टिप्पणी नहीं