फिल्म इंडस्ट्रीज में मचा कोहराम, सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का कार्डिएक अरेस्ट से निधन

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता (Kannada Actor) पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज राजकुमार के बेटे थे। पुनीत की 46 वर्ष थी। हालांकि अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शोक संवेदनाओं का आना शुरू हो गया है।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंगनाथ नायक ने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी। पुनीत (Puneeth Rajkumar Passes Away) का इलाज आईसीयू में चल रहा था। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत पुनीत के सदाशिवनगर स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। पुनीत (Puneeth Rajkumar Passes Away) का जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। लोग प्यार से उन्हें अप्पू कहते थे। अभिनेता एक गायक, टेलीविजन होस्ट और निर्माता भी थे। उन्होंने 29 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भी दिखाई दिए है। पुनीत ने ‘बेट्टाडा हूवु’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग में 2002 में ‘अप्पू’ से डेब्यू किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XVFKYm
कोई टिप्पणी नहीं