घर में करें ये आसान से चार उपाय, चांद की तरह खिल उठेगा आपका चेहरा, जानिए कैसे

त्वचा को सुंदर (Tips For Beautiful Skin) बनाने व उसकी दमक को बरकरार रखने के लिए हम हमेशा प्रयास करते रहते हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाकर बेहतर त्वचा पाई जा सकती है। चार ऐसे रामबाण उपाय हैं, जो हमारी त्वचा के चार चांद लगा सकते हैं। नीम, चंदन जैसे कई उपाय हैं जो त्वचा से जुड़ी परेशानियों को समाधान हो सकते हैं।नीम संक्रमण करता है दूरइस आयुर्वेदिक जड़ी बूटी में एंटीबैटीरियल, एंटिफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं। नीम (Neem for Beautiful Skin) के पत्ते त्वचा के संक्रमण का भी इलाज कर सकते हैं। ये जलन को शांत और त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। संक्रमण से बचने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं।शीतलता के साथ एंटीसेप्टिक गुण भीचंदन (Chandan for Beautiful Skin) में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और शीतलन गुण होते हैं। ये झुर्रियों और त्वचा को ढीली पडऩे पर एंटी-एजिंग फॉर्मूला के रूप में भी मदद करता है। इसके गुण त्वचा पर चकत्ते या मुंहासे को होने से रोकने में मदद करते हैं। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं। हफ्ते में दो से तीन बार चंदन के पेस्ट का इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार आता है।स्ट्रेच मार्क्स दूर करती है हल्दीहल्दी (Turmeric for Beautiful Skin) त्वचा को एक से अधिक तरीकों से लाभ पहुंचाने के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये मुंहासों, मुंहासों के निशान, पिंग्मेंटेशन, उम्र बढऩे के शुरुआती लक्षण और सूरज की क्षति दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये मुंहासों से लेकर स्ट्रेच माक्र्स और सोरायसिस तक को दूर करने में मदद करता है।ब्लैकहेड्स दूर करती है तुलसीतुलसी (Tulsi for Beautiful Skin) अपने एंटीबैटीरियल, एंटिफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण, तुलसी ब्लैकहेड्स, मुंहासों को रोककर त्वचा को लाभ पहुंचाती है। ये त्वचा के संक्रमण से राहत दिलाती है। विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तुलसी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। ये बालों को बढ़ाने में भी मदद करती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yda14J
कोई टिप्पणी नहीं