Breaking News

मृत समझकर लड़की का घरवालों ने कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन वो तो गुरुग्राम में जिंदा मिली, जानिए पूरा मामला


जिस युवती को मृत समझकर घर वालों ने यूपी के औरेया में अंतिम संस्कार (funeral held in auraiya) कर दिया, वह गुरुग्राम में जीवित मिली। इसके बाद पुलिस सख्ती में आ गई। सवाल यह है कि जिस युवती का अंतिम संस्कार किया गया, वह कौन थी।दरअसल, औरैया कोतवाली के एक गांव से करीब डेढ़ माह पहले एक युवती लापता (missing girl case) हुई थी। परिजनों ने गांव भदौरा निवासी अजय के खिलाफ युवती को बहलाकर साथ ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इस बीच गांव के बाहर यमुना नदी किनारे एक लड़की का शव (Girls Body Found) पुलिस को मिला। परिजनों ने युवती की शिनाख्त करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।इसके बाद परिजन नामजद आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे थे तभी पोस्टमार्टम (post mortem) रिपोर्ट की तफ्तीश में पता चला, जिसका अंतिम संस्कार किया गया उसकी उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। वहीं, जो युवती गायब हुई थी उसकी उम्र परिजनों ने 22 साल बताई थी। इसके बाद पुलिस का माथा ठनका। पुलिस टीम ने युवती का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। मोबाइल का लोकेशन पता चलते ही पुलिस ने लापता युवती का सुराग लगाकर उसे गुरुग्राम से बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी के साथ ही पुलिस के लिए नदी किनारे मिला शव सिरदर्द बन गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FXbyNy

कोई टिप्पणी नहीं