मुस्लिमों को लेकर नवंबर महीने में ऐसा बड़ा ऐलान करने जा रही है मोदी सरकार

दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय (Union Ministry of Minorities) की हज को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई, इसमें हज 2022 के शेड्यूल को लेकर चर्चा की हुई और हज 2022 (Haj pilgrimage) की अधिकृत घोषणा नवम्बर के पहले हफ्ते में कर दी जायेगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस बैठक में मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi), हज कमेटी ऑफ इंडिया (Haj Committee of India) के अधिकारी और हज डिवीजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे, इसके अलावा सऊदी अरब और भारत सरकार के हेल्थ एवं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।भारत की हज 2022 यात्रा (Haj 2022) की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी। वहीं इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भारत से जाते हैं। इस बार भारत और सऊदी अरब में हज 2022 (Haj 2022) के लिए जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और हेल्थ और हाइजीन के सम्बन्ध में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। हज 2022 (Haj 2022) में पैंडमिक के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स का मुस्तैदी से पालन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने बताया कि, सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग, ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली ई-लगेज टैगिंग की सुविधा भी दी जाएगी।हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार एवं भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही है। लोगों की सेहत, सुरक्षा और सऊदी अरब सरकार के दिशानिर्देशों को प्राथमिकता देते हुए और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Union Ministry of Minorities), स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज कमेटी, सऊदी अरब में भारतीय एम्बेसी, जेद्दा में भारतीय कॉन्सुल जनरल आदि द्वारा गहन मंत्रणा के बाद हज 2022 की संपूर्ण रुपरेखा तय की जा रही है। नकवी ने बताया कि, कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर हज व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। इनमें भारत और सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में हज 2022 के संभावित कोटे, हज एयर चार्टर, कोरोना प्रोटोकॉल, वैक्सीनेशन, मेडिकल सुविधा, हेल्थ कार्ड, सऊदी अरब में स्थानीय ट्रांसपोर्ट, अधिकारियों के हज डेपुटेशन, खादिम उल हुज्जाज, हज ट्रेनिंग, इम्बार्केशन प्वाइंट्स आदि पर चर्चा हुई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30Sk3JV
कोई टिप्पणी नहीं