Breaking News

हर दिन काली मिर्च खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप


काली मिर्च (black pepper) का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए गुणकारी भी है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये संक्रमण को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। ये सूजन को कम करने और चोट के दर्द को कम करने में फायदेमंद है। काली मिर्च (eating benefits of black pepper) अधिकतर सूप, चाय और काढ़ा आदि में शामिल की जाती है। आप काली मिर्च के पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दो-तीन काली मिर्च (benefits of black pepper) लें और इन्हें एक कप पानी में उबाल लें। जब पानी का रंग बदलने लगे तो इसे एक कप में डालकर पी लें।अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददशोध से पता चला है कि काली मिर्च (black pepper benefits) आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद कर सकती है, जिससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है। ये शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद कर सकता है।एंटीऑक्सीडेंट से भरपूरएक अध्ययन के अनुसार, काली मिर्च (black pepper benefits) पिपेरिन से भरपूर होती है। ये एक ऐसा तत्व है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद कर सकता है।वजन घटाने में सहायकवजन कम करना इस पेय के प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में से एक है। जहां कई लोग सुबह अपने दिनचर्या के हिस्से के रूप में पानी पीते हैं, वहीं पानी में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालने से लाभ और बढ़ेगा। ये दोनों मिलकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं, जिससे पाचन में सुधार होता है और कैलोरी बर्न होती है।अपच में मदद करता हैअगर आप अपच से परेशान हैं तो काली मिर्च (black pepper benefits) का पानी आपको राहत दे सकता है। ये पाचन एंजाइमों के लिए जाना जाता है जो पाचन में सहायता करते हैं। अग्नाशयी एंजाइमों पर इसका लाभकारी प्रभाव पड़ता है, जो संपूर्ण पाचन प्रक्रिया को बढ़ाता है।डिहाईड्रेशन को रोकता हैगर्म पानी और काली मिर्च (black pepper benefits) का मिश्रण आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये अन्य लाभों की तरह ही त्वचा की कोशिकाओं को फिर से भरकर रूखेपन को ठीक करता है। इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CeU2SX

कोई टिप्पणी नहीं