आम जनता को लग सकता है सबसे बड़ा झटका, इतनी महंगी हो जाएगी बिजली, उड़ेंगे होश

ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) (AIPIF) ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह (Union Energy Minister RK Singh) को पत्र लिखकर आशंका जताई है कि घरेलू कोयले (domestic coal) में आयातित कोयला (imported coal) मिलाया गया तो बिजली के दाम 30 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। फेडरेशन के प्रवक्ता वी के गुप्ता के आज यहां जारी बयान के अनुसार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय (Union Ministry of Power) ने सभी कोयला आधारित बिजली उत्पादन केंद्रों को सलाह दी है कि अपनी जरूरत के अनुसार कोयले का स्टॉक रखें और देश में बढ़ी बिजली की मांग पूरी करने के लिए घरेेलू कोयले की कमी (Coal Crisis in India) की सूरत में उत्पादक 15 फीसदी आयातित कोयले को घरेलू कोयले में मिला सकते हैं। फेडरेशन के अनुसार उदाहरण के लिए पंजाब में एक बिजली उत्पादन इकाई के लिए 15 फीसदी आयातित कोयला (imported coal) मिलाने से प्रति यूनिट बिजली की दर 3.22 रुपये प्रति यूनिट सेे बढकऱ 4.37 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी। सरकारी वितरण कंपनियां पहले से वित्तीय संकट झेल रही हैं और वह इस वृद्धि को झेल नहीं पाएंगी। गुप्ता नेे यह भी कहा कि निजी उत्पादक कैग ऑडिट (CAG Audit) के दायरे में नहीं आते और वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दरों में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निजी बिजली उत्पादकों और खासकर अडानी की तरफ से आयातित कोयले के फर्जी दस्तावेजों के मामले में डीआरआई की जांच पर सुप्रीम कोर्ट में फैसले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि अलावा इसके कोयले की वैश्विक कीमतें बढ़ गई हैं जो आयातित कोयलेे को महंगा विकल्प बनाता है और दूसरा कारक यह भी है कि भारत में कोयले का उत्पादन (coal production in india) तीन वर्षों सेे वहीं का वहीं है जबकि मांग हर साल बढ़ रही है। फेडरेशन ने केंद्र सरकार सेे कोयले का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की है ताकि संकट का दोहराव अगले वर्ष भी न हो। फेडरेशन की यह भी मांग है कि निजी बिजली उत्पादकों (private power producers), जिनके 25 वर्ष के करार हैं, को निर्देश दिया जाना चाहिए कि कोयले के स्टॉक की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करें औैर बिजली खरीद समझौते में बोली गई दर पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jLn1GG
कोई टिप्पणी नहीं