Breaking News

सावधानः जाते-जाते मानसून दिखाएगा अपना रौद्र रुप, यहां होगी तूफानी बारिश, चेतावनी जारी


एक बार फिर मानसून अपना रौद्र रुप (weather report) दिखाने जा रहा है। दरअसल मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 से 72 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं, जिसके बाद इन क्षेत्रों से मॉनसून (monsoon forecast) फिर से वापस लौट जाएगा। वहीं चक्रवाती हवाओं का एक दबाव क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक तट के पास अभी भी बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु और कर्नाटक होते हुए पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।इसके अलावा 10 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 2 से 3 दिनों के दौरान और अधिक शक्तिशाली हो सकता है। इस दौरान अगले 5 दिनों तक महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं 10 और 11 अक्टूबर, 2021 को तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सिय रहने का अनुमान जताया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dp24ZF

कोई टिप्पणी नहीं