Breaking News

उर्वशी रौतेला ने पोस्ट की बेहद स्पेशल फोटो, नवरात्रि लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं


आज देश भर में नवरात्रि का त्योहार (Festival of Navratri) मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास तक हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भी अपने सोशल एकाउंट पर एक बेहद स्पेशल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है और इसके संग फॉलोवर्स के साथ नवरात्रि पर एक मैसेज ( message on Navratri) भी शेयर किया है। लेटेस्ट फोटो में उर्वशी ट्रेडिशनल अवतार (Urvashi traditional avatar) में मंदिर के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट (Urvashi has shared a post on her Instagram account) पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी फोटो दिखाई दे रही है। इस फोटो में उर्वशी ने पिंक रंग का सूट पहना हुआ है और हाथ में पूजा की थाली पकड़ी हुई है। उन्होंने ये तस्वीर उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) स्थित मंदिर में खिंचवाई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वो इस अवतार नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करने पहुंची थीं। इस फोटो में उर्वशी के पीछे आलीशान मंदिर और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oJt69O

कोई टिप्पणी नहीं