Breaking News

भीषण गर्मी में साइंस ने किया चमत्कार, अब हवा से पानी बना रही मशीन


कैलिफॉर्निया (california) में भीषण सूखे की स्थिति है और यहां लोग प्यास बुझाने के लिए अब मशीनों पर निर्भर हैं। दरअसल, अब यहां मशीनों से पानी (make water out of air0 बनाया जा रहा है। इस प्रोडक्ट को डिजाइन करने वाले इंजीनियर टेड बोमेन ने बताया कि ये मशीनें एयर कंडीशनर की तरह काम करती हैं। इसकी कॉयल हवा को ठंडा करती है और टंकी में पानी जमा होता है। इसे फिल्टर कर पीने लायक बनाया जा सकता है। इन मशीनों को घरों, ऑफिस, एनीमल फाम्र्स और दूसरी कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन इलाकों में बेहतर काम करती है, जहां धुंध हो। अपने आकार के हिसाब से ये मशीनें एक दिन में 900 से 8,600 लीटर तक पानी बना (make water out of air) सकती है। हालांकि यह मशीनें काफी महंगी हैं। यह 30 हजार से लेकर करीब 22 लाख रुपए तक में उपलब्ध है। फिर भी कैलिफॉर्निया में लोग अपने घरों में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें खरीद रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/309aDJF

कोई टिप्पणी नहीं