Breaking News

रहस्‍यमय तरीके से धरती के घूमने की रफ्तार हुई धीमी, दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान


अपनी धुरी पर धरती की रफ्तार थोड़ी कम (Earth Spin slow) हो गई है। वैज्ञानिक इसे चिंता का विषय भी मान रहे हैं। दरअसल, अब तक यह माना जाता था कि धरती अपनी धुरी पर एक चक्कर 24 घंटे में पूरा करती है। अब वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय अवधि में कमी आई है। इससे पहले साल 2020 में वैज्ञानिकों ने पाया था कि पृथ्वी की धुरी पर घूमने की रफ्तार सामान्य से ज्यादा तेज (Earth Spin slow) हो गई।दरअसल, पिछले साल के बाद से पृथ्वी के तेज गति से घूमने की रफ्तार (Earth Spin slow) इस साल के पहले 6 महीने तक जारी रही। इसके बाद जुलाई से इसकी गति में बदलाव हुए। पहले सामान्य हुई और अब पहले से भी यह गति कम हो गई है। धरती अपनी धुरी पर सामान्य से धीमा घूम रही है। रिपोट्र्स के मुताबिक, औसतन पृथ्वी अपनी धुरी पर अपना एक चक्कर पूरा करने में 24 घंटे लेती है। 1960 के बाद से परमाणु घडिय़ां (atomic clocks) दिन की लंबाई का सटीक रेकॉर्ड रखती आई हैं। 50 साल में धरती अपनी धुरी पर घूमने में 24 घंटे, 86,400 सेकंड का वक्त लगाया है। हालांकि, 2020 के बीच में यह पलट गया और एक दिन पूरा होने में कम वक्त लगा। जुलाई 2020 में दिन 24 घंटे से 1.4602 मिलीसेकंड छोटा था जो अब तक का सबसे छोटा दिन था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GsMFtr

कोई टिप्पणी नहीं