Breaking News

भारत की हार के बाद मोहम्मद शमी पर हमले से बौखलाए इरफान, सहवाग और लक्ष्मण


पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Former cricketers Gautam Gambhir) , इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर सोशल मीडिया (social media attack on Indian fast bowler Mohammed Shami) के हमले से बौखला गए। पाकिस्तान के भारत को 10 विकेट से शिकस्त देने के बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के खिलाफ शर्मनाक हरकत देखने को मिलीं।दुबई में हार के बाद 31 वर्षीय शमी मुख्य लक्ष्य बन गए। शमी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैकड़ों संदेशों में उन्हें देशद्रोही तक कहा गया। साथ ही ये भी कहा गया कि उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया जाना चाहिए। गौतम गंभीर, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग सभी ने इस ऑनलाइन हमले की निंदा की है। लक्ष्मण ने ट्वीट किया, मोहम्मद शमी आठ साल से भारत के लिए एक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, कई जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उसे एक प्रदर्शन से परिभाषित नहीं किया जा सकता है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उसके साथ हैं। मैं प्रशंसकों और खेल के अनुयायियों से समर्थन करने का आग्रह करता हूं। इरफान पठान ने कहा, मैं भी उस मैदान पर #IndvsPak की लड़ाई का हिस्सा था जहां हम हार गए लेकिन पाकिस्तान जाने के लिए कभी नहीं कहा गया! मैं कुछ साल पहले की बात कर रहा हूं। इस बकवास को रोकने की जरूरत है। सहवाग ने ट्वीट किया, मोहम्मद शमी पर ऑनलाइन हमला चौंकाने वाला है। हम उनके साथ खड़े हैं। वह एक चैंपियन है और जो कोई भी भारत की टोपी पहनता है, उसके दिलों में किसी भी ऑनलाइन भीड़ से कहीं अधिक भारत होता है। आपके साथ शमी। अगले मैच में दिखादो जलवा।वहीं गौतम गंभीर ने कहा, पाक की जीत पर पटाखे फोड़ने वाले भारतीय नहीं हो सकते! हम अपने लड़कों के साथ खड़े हैं!

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nw0ezN

कोई टिप्पणी नहीं