देशभर में आज मनाया जाएगा दशहरा , सोशल मीडिया पर नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ

देशभर में आज असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व, दशहरा की धूम है। इस महापर्व यानि विजयादशी के त्यौहार पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत देश के अन्य नेताओं ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाइयाँ दी हैं। ये शुभकामनाएँ इन दिग्गज नेताओं ने देश के अपने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग ऐप, कू के माध्यम से दी है। खास बात यह है कि जनता ने भी भर-भर कर कमेंट्स कर अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। कुछ खास शुभकामनाएँ इस प्रकार हैं:योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश) असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों।जय श्री राम!शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश) आप सभी को #दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! #Thoughtoftheday #FridayThoughts #FridayMotivation #Vijayadashmi #विजयादशमी #Dussehra #Dussehra2021अशोक गेहलोत (मुख्यमंत्री, राजस्थान) विजयादशमी के अवसर पर शुभकामनाएँ। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर बुराई का अंत किया। बुराई चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो उसे सदाचार के मार्ग पर चलकर पराजित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान है कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज से कुप्रथाओं और बुराइयों के उन्मूलन में अपना योगदान दें।जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश) अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व ”विजयदशमी” के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।यह पावन त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, भगवान श्री राम से यही कामना करता हूँ।आइए, इस विशेष दिवस पर सदैव सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लें।#विजयदशमीपुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड) अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयदशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।#vijaydashmi #Dussehraबसवराज बोम्मई (मुख्यमंत्री, कर्नाटक) देश की समस्त जनता को नदभा दशहरा एवं विजयनासम्याय की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि माँ श्री चामुंडेश्वरी सभी के लिए सुख, शांति और सुकून प्रदान करें।तारकिशोर प्रसाद (उपमुख्यमंत्री, बिहार) असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म व अनाचार पर सदाचार के विजय के महान पर्व #विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए आज के दिन हम सभी समाज मे व्याप्त कुरीति, अस्वच्छता व भ्रष्टाचार रूपी राक्षसों के दमन का संकल्प लें। #Vijaydashmiनितिन गडकरी (भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री) बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #Vijayadashami
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YQHXnU
कोई टिप्पणी नहीं