Breaking News

शपथ ले रहे थे इस राज्य के गवर्नर, नाराज शख्स ने वहीं मार दिया थप्पड़, देखें वीडियो


ईरान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यहां एक प्रांत के गवर्नर अपने शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें एक शख्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा। जब वो शपथ ले रहे थे तो मंच पर एक शख्स अचानक चढ़ा और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।यह घटना ईरान के अजरबैजान की हैजहां नए गवर्नर अबेदिन खोर्रम का शपथ ग्रहण चल रहा था। वे तबरीज शहर में भाषण के लिए मंच पर पहुंचे थे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति स्टेज पर आया और बिना किसी चेतावनी के थप्पड़ मार दिया। हालांकि सुरक्षा बलों ने हमलावर को पकड़ लिया।खबर है कि इस शख्स ने व्यक्तिगत विवाद के चलते गवर्नर पर हमला किया है। यह भी खबर है कि आरोपी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के आशूरा कॉर्प का मेंबर भी रह चुका है। जैसे ही उसने थप्पड़ मारा, सुरक्षाबलों ने और उसे घसीटते हुए बगल के दरवाजे से बाहर कर दिया। हालांकि खोर्रम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह हमलावर को नहीं जानते। खोर्रम ने कहा कि सीरिया में तो मुझे दिन में 10 बार पीटा जाता था। मैं हमलावर को उन दुश्मनों की तरह मानता हूं, लेकिन उसे मैं माफ करता हूं।देखें वीडियो—

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ej8n14

कोई टिप्पणी नहीं