रेलवे ने झारखंड, बिहार, बंगाल के लोगों को दिया बड़ा झटका, जानिए कैसे

दक्षिण-पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने झारखंड, बिहार और बंगाल के बीच चलने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का परिचालन स्थायी रूप से बंद कर दिया है। रेलवे को जोनल कार्यालय ने आरटीआई (RTI) के तहत अनुवाद चक्रवर्ती (anuwad chakraborty) नामक एक शख्स द्वारा मांगी गयी सूचना के जवाब में यह जानकारी है। रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने की वजह यात्रियों की संख्या में कमी होना बताया है।झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच वाया कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर चलने वाली रांची-पटना एसी एक्सप्रेस (Ranchi-Patna AC Express) भी उन ट्रेनों की सूची में है, जिन्हें रद्द किया गया है। बता दें कि हजारीबाग टाउन से होकर गुजरने वाली यह एकमात्र एक्सप्रेस यात्री ट्रेन थी। हजारीबाग टाउन स्टेशन (Hazaribagh Town Station) से होकर अब सिर्फ मालगाडिय़ों का परिचालन हो रहा है। पिछले मई में रेलवे हजारीबाग टाउन स्टेशन को देश का ऐसा 6000वां स्टेशन घोषित किया था, जहां यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। रेलवे की इस घोषणा के बाद इस स्टेशन से होकर आज तक एक भी यात्री ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ है।दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने जिन ट्रेनों का परिचालन स्थायी रूप से बंद करने की जानकारी दी है, उनमें रांची-पटना एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरुलिया एक्सप्रेस, खडग़पुर-पुरुलिया इंटरसिटी एक्सप्रेस, टाटा-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस, शालीमार-आद्रा राज्यरानी एक्सप्रेस, टाटा-रांची इंटरसिटी, झाडग़्राम-पुरुलिया बिरसा मुंडा एक्सप्रेस, खडग़पुर-हिजली ईएमयू पैसेंजर (अप-डाउन दोनों) शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jkrtvH
कोई टिप्पणी नहीं