Breaking News

तालिबानी हुकूमत के बावजूद अफगानिस्तान झंडे के साथ खेलने उतरी टीम, राष्ट्रगान के दौरान रो पड़े खिलाड़ी,


अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने नजीबुल्लाह जादरान के अर्धशतक के बाद मुजीब उर रहमान (Mujeeb ur Rahman) (20 रन पर 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 के ग्रुप-2 मैच में (Group-2 of Super 12 of ICC T20 World Cup 2021) सोमवार को स्कॉटलैंड को 130 रनों (Afghanistan cricket team defeated Scotland by 130 runs) से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 190 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर स्कॉटलैंड को 10.2 ओवर में 60 रनों पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए यह मैच भावनात्मक रूप से काफी अहम था क्योंकि देश में तालिबानी हुकूमत के बाद टीम पहली बार कोई टूर्नामेंट खेल रही थी। अफगानिस्तान में तालिबान का शासन कायम (Establishment of Taliban rule in Afghanistan) होने के बावजूद अफगानिस्तान की टीम (ने तालिबान के आगे झुकने से इनकार कर दिया और टीम अफगानिस्तान के झंडे के साथ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी।मैच शुरू होने से पहले टीम ने अफगानिस्तान का राष्ट्रीय गान गाया और अपने देश का झंडा भी फहराया। अफगान की जनता के लिए यह काफी भावुक पल था क्योंकि अफगानिस्तान में इस समय आतंकवादी संगठन तालिबान का कब्जा है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का वीडियो ट्विटर शेयर किया गया। इस वीडियो में कैप्शन में लिखा था, अफगानों के लिए एक भावनात्मक पल है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले राष्ट्रगान के साथ वैश्विक मंच पर अफगानिस्तान के खूबसूरत झंडे को देखकर बहुत अच्छा लगा। सभी की आंखों में आंसू थे। अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड। टी20 विश्व कप मैच।अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह साहेल ने भी ट्वीट को रीट्वीट किया है जो लगातार तालिबान और पाकिस्तान पर निशाना साध रहे हैं। सालेह ने ट्वीट में लिखा, मैं हमारे क्रिकेट नायकों के साहस और हमारे राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को सलाम करता हूं। उन्होंने राष्ट्रगान गान गाया और पाकिस्तान समर्थित तालिबान आतंकवादी अत्याचार के खिलाफ अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तालिबान शासन की अपनी कोई आवाज नहीं है और उसके पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जिसकी न कोई सीवी है और न कोई आवाज।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BbEGNt

कोई टिप्पणी नहीं