Breaking News

महानवमी के दिन फिर झटका दे गई सोने और चांदी की कीमतें, इतनी बढ़ चुकी है कीमत


विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में जारी तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना (Today Gold price) 60 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी (Today silver price) 485 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना (Today Gold price) हाजिर 0.34 प्रतिशत की तेजी लेकर 1798.80 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.28 प्रतिशत की उछाल के साथ 1798.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी हाजिर (Today silver price) भी 1.32 प्रतिशत की छलांग लगाकर 23.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विदेशी बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 60 रुपये बढकऱ 47976 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 85 रुपये चमककर 47831 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी 485 रुपये महंगी होकर 63373 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी और चांदी मिनी 515 रुपये चमककर 63580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lG03SN

कोई टिप्पणी नहीं