Breaking News

चार लोगों ने किया राह चलती महिला का अपहरण, फिर गैंगरेप के बाद किया कुछ ऐसा...


पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी कि पटना के फतुहा इलाके में चार लोगों ने 30 वर्षीय एक महिला को बंदी बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद रविवार शाम को उसे एनएच 30 के पास पानी के गड्ढे में फेंक दिया और फिर फरार हो गया। पीडि़ता के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने उसे रविवार तक बंधक बनाकर रखा और एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया।फतुहा एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि महिला नियमित रूप से अपनी नौकरी के लिए बिहार शरीफ से पटना साहिब आती थी। रविवार को, वह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन (Rajgir-New Delhi Shramjeevi Express Train) में आई और पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर उतर गई। उसने एक ऑटो लिया और फतुहा पहुंची, लेकिन मचुरिया जाने के लिए कोई अन्य वाहन नहीं मिलने के कारण वह गंतव्य की ओर पैदल ही जाने लगी। स्थानीय गुंडों ने उसे सडक़ पर अकेले चलते हुए देखा और उसे जबरदस्ती एक ऑटो में बिठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म (Gang rape in patna) किया। अपराध करने के बाद, आरोपियो ने उसे नई सडक़ के पास एक पानी के गड्ढे में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि महिला को एक पुलिस गश्ती दल ने देखा, जो उसे फतुहा पुलिस थाने ले आई। एसएचओ ने कहा कि हमने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape in patna) की पुष्टि हुई है। उसने आरोपियों का विवरण दिया है। उन्हें पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yd0xGE

कोई टिप्पणी नहीं