भारत में अब भी कोहराम मचा रहा है कोरोना, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत, देखें ये रिपोर्ट
भारत में बुधवार को कोरोना (corona cases in india) के 14,623 नए मामले सामने आए, जो मंगलवार की तुलना में 12 फीसदी से ज्यादा है जबकि 197 लोगों की (corona death in india) मौत हुई हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं। बीते 24 घंटों में 197 लोगों की मौत के साथ, मृतकों की कुल संख्या बढकऱ 4,52,651 हो गई है। बीते 24 घंटों में 19,446 संक्रमितों के ठीक होने से संचयी संख्या बढकऱ 3,34,78,247 हो गई है। भारत की रिकवरी दर (corona recovery rate in india) 98.15 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।कोरोना के सक्रिय मामले (corona cases in india) 2 लाख से कम हो गए हैं और वर्तमान में 1,78,098 मामले हैं, जो अब 229 दिनों में सबसे कम हैं। देश में वर्तमान में सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का 0.52 प्रतिशत हैं। देशभर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। बीते 24 घंटों में कुल 13,23,702 जांच की गई है। भारत में अब तक 59.44 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किए हैं। जबकि देशभर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 117 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (corona positive cases in india) 1.34 प्रतिशत 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है, जो पिछले 51 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है और लगातार 134 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे है।बीते 24 घंटों में कोरोना की 41,36,142 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक 99.12 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 97,99,506 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 10.78 करोड़ से ज्यादा और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लोगों को दिया जाना है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30Krkvi
कोई टिप्पणी नहीं