Breaking News

सोशल मीडिया पर छाई तैमूर और इब्राहिम अली खान ये तस्वीर, दोनों की है खास बॉन्डिंग


करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। वो मीडिया के फेवरेट तो हैं ही और इसके साथ ही अपने पूरे परिवार के लाडले भी हैं।
फोटो साभार : psabapataudiहाल ही में तैमूर की बुआ सबा अली (Saba Ali Khan) खान ने उनकी एक फोटो शेयर की है, जिसमें तैमूर अपने बड़े भाई इब्राहिम अली खान ( Ibrahim Ali Khan) के साथ क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटोज में दोनों भाई एक-जैसे टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें तैमूर और इब्राहिम कैमरे के सामने हंसते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी बांह पर बना एक बेहद क्यूट टैटू भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस फोटो को देखकर साफ जाहिर है कि तैमूर (Taimurs bonding with elder brother Ibrahim) की बॉन्डिंग बड़े भाई इब्राहिम से काफी खास है और ये दोनों अकसर एक-दूसरे के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे जाते हैं। सबा ने इस तस्वीर के जरिए बताया कि दोनों भाई एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा- ट्विनिंग करते हुए दो भाई... एक साथ टैटू... भाइयों की बांह पर! इब्राहिन ने टिम की तरह ही टैटू चूज किया... ये कहते हुए कि मुझे वो ही चाहिए जो मेरे भाई के पास है! कितना प्यारा बॉन्ड... माशाअल्लाह... बड़ा भाई। तैमूर और इब्राहिम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dg5RIr

कोई टिप्पणी नहीं