फिल्म गली बॉय की डायरेक्टर जोया अख्तर ने की गुपचुप शादी? जानें कैसे हुआ खुलासा

अपने अद्भुत निर्देशन और बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने वाली फीमेल डायरेक्टर जोया अख्तर (zoya akhtar) हमेशा अपने काम को लेकर चर्चा में रही हैं। कभी भी जोया अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें वो सामने नहीं लातीं। बात की जाए उनके रिलेशनशिप स्टेटस की तो सब जानते हैं कि अब तक उन्होंने शादी नहीं की है लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट में एक कॉमेंट ने ये इशारा दे दिया है कि शायद उन्होंने शादी कर ली है। वैसे तो जब कभी भी जोया अख्तर (zoya akhtar marrige) से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हमेशा कहा कि उनके लिए शादी जरूरी नहीं। हाल ही जोया अख्तर और प्रोडयूसर शारिक सीक्वेरा के एक कॉमन फ्रैंड द्वार जोया और शारिक की डिनर डेट (Zoya and Sharik dinner date) की अनदेखी पिक्चर शेयर की गई थी तो उस पर एक स्माइली के साथ जोया ने ‘जस्ट मैरिड’ का कॉमेंट किया है। जिसके बाद से ये बज क्रिएट हो गया है कि जोया और शारिक ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। हालांकि दोनों में से किसी ने अब तक इस पर कोई ऑफिशियल अनॉउसमेंट की है, लेकिन उनका ये कमेंट यूजर्स को काफी कन्फ्यूज्ड कर रह है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n7DYMx
कोई टिप्पणी नहीं