Breaking News

लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (lakhimpur Kheri Violence) में पुलिस ने जिले के तिकुनिया गांव में रविवार को हुई हिंसा के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवकुश राणा और आशीष पांडे (2 arrested in lakhimpur Kheri Violence) के रूप में हुई है। दोनों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं।लखीमपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों रविवार को तिकुनिया गांव में किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में बैठे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी में आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) का नाम लिया गया है और कहा गया है कि वह वही कार चला रहा था, जो प्रदर्शनकारियों के ऊपर से गुजरी। प्राथमिकी के मुताबिक आशीष ने कार से नीचे उतरकर फायरिंग भी की और फिर छिप गया।हालांकि, घटना के एक ताजा वीडियो से पता चलता है कि लखीमपुर खीरी हिंसा (lakhimpur Kheri Violence) में तीन एसयूवी शामिल थी और उन कारों पर कोई हमला नहीं हुआ था। पहली एसयूवी ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को टक्कर मारी, जो झंडों के साथ चल रहे थे। उसके बाद दो अन्य एसयूवी उसके पीछे जाती हुई नजर आई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह मामले के संबंध में शुक्रवार तक एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे, जिसमें आरोपी कौन हैं, किसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है और किन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जैसी जानकारी शामिल हों। अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में और छापेमारी की जा रही है। हालांकि, मंत्री के बेटे का अभी भी पता नहीं चल पाया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oFoRMx

कोई टिप्पणी नहीं