आर्यन खान के गिरफ्तारी के बाद सलमान खान पहुंचे शाहरुख खान के घर, इन सेलेब्स ने भी किया किंग खान का सपोर्ट

आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के सपोर्ट में सलमान खान (Salman Khan) उतरे। सलमान को शाहरुख के घर के बाहर स्पॉट किया गया। वहीं, इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो अपनी कार में दिखे। बता दें कि नुपुर सतीजा (Nupur Satija) , इश्मीत सिंह चड्ढा (Ishmeet Singh Chaddha) , मोहक जायसवाल (Mohak Jaiswal) , गोमित चोपड़ा (Gomit Chopra) और विक्रांत छोकर को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) और एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt ) भी किंग खान का साथ देते नजर आई। बता दें कि आर्यन खान के पास से 21 ग्राम चरस (chara) , 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकीन (cocaine) और 21 एमडीएमएम की गोलियां भी मिली है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l61nhf
कोई टिप्पणी नहीं