प्यार में पागल हुआ लड़का सर्जरी करवाकर बन गया लड़की, फिर शादी के तीन महीने बाद मिला ऐसा बड़ा धोखा

प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है, लेकिन कई बार उसे बड़ा धोखा भी खाना पड़ जाता है। कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में। जहां एक युवक दूसरे युवक के प्यार में इस कदर डूबा कि उसने अपनी पहचान भी बदल दी, अपना लिंग परिवर्तन (gender change) करवा लिया। सर्जरी करवाकर युवती बन गया। दोनों पति पत्नी के तौर पर साथ रहने लगे। उसके बाद एक दिन दूसरा युवक उसे छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक गोला इलाके का रहने वाले एक युवक की गहरी दोस्ती साथ में ही पढऩे वाले युवक से थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आपसी रजामंदी से दोनों ने तय किया कि एक अपना लिंग परिवर्तित (gender change) करा ले और फिर पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे। इसके बाद ही एक युवक ने लिंग परिवर्तन कराया और युवती बन गई। हार्मोनल बदलाव कराए गए।करीब तीन महीने तक दोनों दिल्ली में साथ रहे। युवती का आरोप है कि अचानक युवक का मोह भंग हो गया है। सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। इससे पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। उधर गोरखपुर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा (Gorakhpur SSP Dr. Vipin Tada) ने बताया कि लिंग परिवर्तन कराने की तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Gat94T
कोई टिप्पणी नहीं