गजबः अब मोदी सरकार की मदद करेंगे बच्चों के सुपर हीरो चाचा चौधरी, जानिए कैसे

केंद्र सरकार अपने महत्वकांशी और बड़े प्रोजेक्ट नमामि गंगे (Namami Gange) को लोकप्रिय बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए सरकार ने एक नया रास्ता अपनाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए अब ‘चाचा चौधरी’ (chacha chaudhary) की मदद लेने जा रही है। केंद्र सरकार इसके जरिए बच्चों के बीच में ‘नमामि गंगे’ (National Mission for Clean Ganga) प्रोजेक्ट को लोकप्रिय बनाना चाहती है।केंद्र सरकार चाचा चौधरी (chacha chaudhary) के जरिए बच्चों के बीच नमामि गंगे प्रोजेक्ट को लोकप्रिय बनाएगी। बच्चों के जरिए समाज में गंगा सफाई को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके लिए जरूरी संवाद स्थापित करने का काम कॉमिक्स के कैरेक्टर चाचा चौधरी के जरिए किया जाएगा। कार्टून करेक्टर चाचा चौधरी की कॉमिक मार्केट में रिलीज की जाएंगी। कॉमिक्स में गंगा सफाई को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी। केंद्र ने नमामि गंगे (Namami Gange) के लिए चाचा चौधरी (chacha chaudhary) को अपना शुभंकर बना लिया है। इस नई पहल के लिए केंद्र 2.26 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इस सिलसिले में डायमंड टून्स से एक समझौता भी कर लिया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mcY2fQ
कोई टिप्पणी नहीं