Breaking News

गजबः चीन में है दुनिया की सबसे अनोखी चट्टान, देती है अंडे, जानिए पूरा मामला


क्या कोई चट्टान अंडे (Cliff lays egg) दे सकती है? सुनने में अजीब लगे लेकिन ये है सौ फीसदी सच। चीन के दक्षिण-पश्चिम के गिझोउ प्रांत में यह रहस्यमय चट्टान स्थित है जो हर तीन दशक में एक बार अंडे देती है। खास बात यह है कि वैज्ञानिकों को हैरान-परेशान करने वाले इन अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मान इन्हें अपने साथ रखते हैं।जानकारी के अनुसार 20 मीटर ऊंची और 6 मीटर लंबी यह चट्टान चन दन याच (Rock Chan Dan Yacht) नाम से मशहूर है। यह काली चट्टान पूरी दुनिया के लिए रहस्य बनी हुई है। वैज्ञानिक भी चकित हैं कि आखिर इस चट्टान में ऐसा क्या है जो ये अंडे देती है। पहले तो ये चिकने अंडे एक कवच में होते हैं। चट्टान इनको सेती है। फिर कुछ दिन बाद ये अंडे सतह पर गिर जाते हैं। नाम के अनुसार इस चट्टान का अर्थ है अंडा देने वाला पत्थर (Cliff lays egg)।बताया जाता है कि चट्टान से निकलने वाले इन अनूठे अंडों (Cliff lays egg) को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। जमीन पर गिरने पर स्थानीय लोग इन्हें अपने घर ले जाते हैं ताकि खुशहाली इनके यहां आ सके। इस काली और ठंडी चट्टान का रहस्य वैज्ञानिकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। भू-वैज्ञानिक के मुताबिक चट्टान (Cliff lays egg) 500 मिलियन साल पुरानी है। इसको वैज्ञानिकों ने कैंब्रियन समय का माना है। मौसम और पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलाव के कारण इस चट्टान को कभी उच्च तापमान तो कभी बेहद ठंडा मौसम झेलना पड़ता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FWHmCo

कोई टिप्पणी नहीं