Breaking News

आर्यन खान को एनडीपीएस कोर्ट से लगा बड़ा झटका, दे दिया ऐसा आदेश


मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट (NDPS court) ने बुधवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके अलावा अदालत ने इस मामले मेें अन्य दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मुनमुन धमेचा (munmun dhamecha) की जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। खान (Aryan Khan) के वकील ने कहा कि हालांकि विशेष न्यायाधीश वी. वी. पाटिल के विस्तृत फैसले की अभी प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार या गुरुवार तक आर्यन (Aryan Khan) की जमानत के लिए बंबई हाईकोर्ट में अपील करने की योजना बना रहे हैं। 14 अक्तूबर को अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी ने अदालत में कहा था कि आर्यन खान ड्रग्स लेने का आदी है और वह कई ड्रग्स पेडलर्स के साथ भी संपर्क में रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AYUeUI

कोई टिप्पणी नहीं