Breaking News

मस्जिद में हुआ भीषण धमाका, हर जगह बिछ गईं लाशें, देखें का मौत का खौफनाक मंजर


अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज स्थित एक मस्जिद (mosque blast in afganistan) को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में नमाज अदा कर रहे कई लोग हताहत हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट शुक्रवार की नमाज (kunduz blast) के दौरान हुआ। सूचना और संस्कृति मंत्रालय में उप मंत्री जबीउल्लाह मुजाहिद ने घटना की पुष्टि की।उन्होंने कहा, आज दोपहर में, राजधानी कुंदुज के खानाबाद बांदर इलाके में, हमारे शिया नागरिकों की एक मस्जिद (huge explosion hits mosque) को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे कई हमवतन शहीद और घायल हो गए। हताहतों की कोई विशिष्ट संख्या अभी तक उपलब्ध नहीं है। वीडियो और तस्वीरों से संकेत मिलता है कि विस्फोट में भारी जनहानि हुई है।सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि मस्जिद में हर जगह लाशें बिछी हुई हैं। एक न्यूज एजेंसी ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया है कि कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से यहां इस्लामिक स्टेट ने हमले तेज कर दिए हैं। दोनों संगठनों में टकराव बढ़ने की आशंका है। पिछले रविवार को काबुल में भी एक मस्जिद के बाहर धमाका (mosque blast ) हुआ था जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3agZZCu

कोई टिप्पणी नहीं