गुणों की खान है ‘थाइम’, इसके फायदे से अनजान हैं लोग

‘थाइम’ (Thyme) शब्द हम में से कम ही लोगों ने सुना होगा और इसके गुणों से तो अधिकतर लोग अनजान हैं। ‘थाइम’ (Thyme) एक तरह का पौधा होता है जिसमें छोटी-छोटी पत्तियां होती हैं। इसका इस्तेमाल जड़ी बूटी के रूप में भी किया जाता है। कई तरह की बीमारियों में यह किसी वरदान से कम नहीं है। किसी जमाने में मिस्र और यूनान के लोग इसका उपयोग करते थे। अब ‘थाइम’ का उपयोग औषधीय रूप (Health Benefits of Thyme) में और भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। कई लोग ग्रीन टी (Green Tee) की जगह थाइम की चाय (Thyme Tea) पीना पसंद करते है। वहीं बीमारियों से बचाव करने के लिए थाइम का उपयोग काढ़े के रूप में किया जाता है। थाइम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन ए मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।- रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में थाइम (Health Benefits of Thyme) एक अच्छी जड़ीबूटी मानी जाती है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी होता है जो रोगो से लडऩे की शक्ति को बढ़ाता है ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।- हृदय के स्वस्थ्य रखने में थाइम (Health Benefits of Thyme) बहुत उपयोगी माना जाता है। थाइम में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट व पोटेशियम होता है जो रक्तचाप को कम कर रक्तवाहिकाओं को राहत दिलाता है और तनाव से मुक्त करता है। तनाव मुक्त रहने पर व्यक्ति को दिल का दौरा, स्ट्रोक व हृदय से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि आप हृदय का स्वास्थ्य अच्छा करना चाहते है तो थाइम का उपयोग करे, लेकिन चिकिस्तक की परामर्श से।- अस्थमा से पीडि़त लोगों के लिए थाइम का उपयोग लाभकारी होता है। कुछ शोध के अनुसार सर्दी खासी या मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव करने में थाइम जड़ीबूटी दवा के रूप में काम करता है। इसमें कुछ ऐसे गुण है जो कफ को बाहर निकाल देते है और श् वासनली के मार्ग को आसान कर देते है व सांस लेने कठिनाई को दूर करता है। थाइम की पत्तियों को उबालकर पीने से श्वसन संक्रमण को कम किया जा सकता है।- तनाव से राहत पहुंचाने में थाइम लाभदायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कुछ ऐसे विशेष गुण मौजूद होते है जो तनाव को कम करते है और स्ट्रेस हार्मोन पर प्रभाव डालते है। कुछ अध्ययन के अनुसार रोजाना थाइम का उपयोग भोजन के साथ करने से तनाव की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aKxGwm
कोई टिप्पणी नहीं