Breaking News

अब अंधेर में नहीं डूबेगा भारत, मोदी सरकार ने रच दिया इतिहास, देखें ये वीडियो


भारतीय रेलवे (Indian railway) युद्ध स्तर पर कोयला सप्लाई करने में जुटा है। इसी के तहत भारतीय रेलवे ने चार मालगाड़ियों (4 km long goods train) को एक साथ जोड़कर चलाया। संभवतया पहली बार इतनी लंबी मालगाड़ी चलाई गई है। इसकी लंबाई करीब 4 किमी रही। इन सभी रेक में कोयला (Coal Crisis in India) लदा हुआ था। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा के सांसद प्रकाश जावेड़कर (Prakash Javedkar) ने ट्वीट कर इसे युद्ध स्तर पर कोयले की सप्लाई बताया है। जानकार बताते हैं कि शायद यह पहली बार हुआ है जब चार चार मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाया जा रहा है। इससे कम समय में अधिक और जल्दी कोयला पहुंचाया जाएगा। इस तरह किसी भी ताप बिजली संयंत्रों में कोयला की कमी (Coal Crisis in India) नहीं हो पाएगी।बता दें कि सरकार का कहना था कि कोयले की कमी (Coal Crisis in India) जरूर है, लेकिन संकट इतना नहीं है जितना बताया जा रहा है। सरकार का कहना था कि इस साल बिजली की ज्यादा डिमांड और कोयला उत्पादक इलाकों में बार‍िश की वजह से कुछ समस्याएं हुई हैं, लेकिन सरकार इसका समाधान करने की कोश‍िश में लगी हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B2UPok

कोई टिप्पणी नहीं