दिवाली से पहले मोदी सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी

केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशन (Central employees and pension holders) धारकों को मोदी सरकार ( Modi government) ने दिवाली का तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी (3% hike in Dearness Allowance) की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इससे केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों (central government employees) को फायदा होगा। आपको बता दें कि सरकार ने 1 जुलाई, 2021 से महंगाई (increased dearness allowance by 28 percent from July 1, 2021) भत्ते को 28 फीसदी बढ़ाया था, जो उस वक्त 17 फीसदी से 11 फीसदी ज्यादा था। लेकिन 1 जनवरी, 2020 से लेकर 30 जून, 2021 तक की अवधि के लिए डीए 17 फीसदी ही रखे जाने का फैसला किया गया था। सरकार ने डीए को रेट्रोस्पेक्टिव तरीके से बढ़ाया, यानी कि इसमें पिछली किस्तों को छोड़कर आगे की किस्तों में बढ़ोतरी लागू की गई। महंगाई भत्ता (Dearness allowance) कर्मचारियों के वेतन के आधार पर दिया जाता है। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है। डियरनेस अलाउंस की गणना मूल सैलरी पर होती है। महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक फार्मूला तय किया गया है, जोकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से तय होता है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते तथा महंगाई राहत (डीआर) दर एक जुलाई से डीए की नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है। अगर आज डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो इसका मतलब है कि डीए की नई दर 31 फीसदी हो जाएगी और केंद्रीय (central employees will get dearness allowance of 31 per cent of their basic pay) कर्मचारियों को उनके बेसिक पे का 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m1lVIw
कोई टिप्पणी नहीं