Breaking News

पिता की अर्थी के सामने बेटी ने दिए ग्लैमरस अंदाज में पोज, जानिए लोग क्या बोले


एक अमेरिकी लड़की की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर लोग उसें भला बुरा कह रहे हैं। क्योंकि इसने ऐसा काम किया है जो शायद ही दुनिया में कोई करता हो। इस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) साइट रेडिट (Reddit) पर सुर्खियों में हैं। इस महिला ने पिता की लाश (Dead Body) के सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाई हैं। अंतिम विदाई के दौरान (Funeral) इस महिला ने जिस तरह ग्लैमरस अंदाज में पोज (Glamourous Pose) दिए, उसको लेकर यूजर्स काफी नाराज हैं। इन तस्वीरों में महिला के पीछे एक लाश ताबूत में रखी नजर आ रही है।खबर है कि ये लाश किसी और की नहीं बल्कि महिला के पिता की है। महिला ने पिता के अंतिम संस्कार में ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं हैं। महिला एक मिनी ड्रेस में पिता के ताबूत के ठीक बगल में पोज दे रही है।महिला ने अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया था। यहां से इनको Reddit पर एक ग्रुप में शेयर किया गया। इसके बाद यूजर्स महिला को ट्रोल करने में लगे हुए है। इस लड़की के लाश के सामने खड़े होकर ऐसी तस्वीरें खिंचवाना किसी को भी रास नहीं आया। महिला को लोगों ने खूब लताड़ लगाई है। हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jAZN5Y

कोई टिप्पणी नहीं