आर्यन खान ने वानखेड़े से कहा- मुझे एक मौका दीजिए, भविष्य में कभी गलत काम नहीं करुंगा

सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा (Superstar Shah Rukh Khans son Aryan Khan) आर्यन खान ड्रग्स लेने के आरोप (charges of taking drugs) में इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में बंद है। खबरों के मुताबिक आर्यन खान जब NCB यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में थे तो एनसीबी में उनकी काउंसलिंग भी की गई थी। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे (Sameer Wankhede) ने अपनी टीम के साथ हाल ही में आर्यन खान की काउंसलिंग की थी। अलग-अलग धर्मो के धर्मगुरुओं और एनजीओ के लोगों के साथ एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन खान और क्रूज़ ड्रग्स केस के अन्य आरोपियों की काउंसलिंग की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान आर्यन ने समीर वानखेड़े से कहा, जेल से बाहर निकलने के बाद मैं गरीबों और कमजोरों की मदद करूंगा। मेरा वादा है कि अब कभी ऐसा कुछ गलत नहीं करूंगा जिससे मेरा नाम खराब हो। आर्यन ने समीर वानखेड़े से कहा कि मैं एक दिन ऐसा कुछ जरूर करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा। मुझसे गलती हुई, मुझे इसका पछतावा है। मुझे एक मौका दीजिए, गलती सुधारने का मौका दीजिए। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को विश्वास दिलाया कि यहा से वो नई ज़िंदगी शुरू करेंगे और अच्छे काम से नाम रोशन करेंगे। खबर ये भी आई थी कि आर्यन ने करीब 10 मिनट तक अपने माता पिता शाहरुख और गौरी खान (Shahrukh and Gauri Khan) से बात की। पिछले साल कोरोना काल के दौरान ही जेल में वीडियो कॉल की व्यवस्था शुरू की गई, जिसमें कैदी अपने घरवालों से बात कर सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान अपने मम्मी-पापा से वीडियो कॉल पर बात करते हुए भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XlO2sb
कोई टिप्पणी नहीं