Breaking News

अब नवाब मलिक के निशाने पर काशिफ खान, शेयर किया ऐसा वीडियो, समीर वानखेड़े पर फिर जड़ा आरोप


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने शुक्रवार को फैशन टीवी प्रमुख काशिफ खान (Kashif Khan) पर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल होने, रेव पार्टी आयोजित करने, अश्लीलता के कारोबार लिप्त होने जैसे कई आरोप लगाये हैं। मलिक ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्रूज जहाज (cruise rave party) पर पार्टी करने के आरोप में काशिफ खान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उनके बयान क्यों नहीं दर्ज हुये। उन्होंने कहा कि काशिफ खान (Kashif Khan) को गिरफ्तार करने पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आयेंगे। इसमें शामिल नेताओं के बारे में हालांकि उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया। मलिक ने बताया कि दिसंबर में शुरु हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में उनलोगों के नाम सहित एक रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि काशिफ खान और समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) दोनों करीबी दोस्त है और एक दूसरे को पिछले 10-12 वर्षों से जानते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vUALUv

कोई टिप्पणी नहीं