Breaking News

राज्यरानी एक्सप्रेस आज से पुन: शुरू, हजारों अप-डाउनर्स को होगी सहूलियत, देखिए समय सारणी


राज्यरानी स्पेशल एक्सप्रेस (Rajyarani Special Express ) 16 अक्टूबर से पुन: चलेगी। यह ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन से शाम 5:55 बजे रवाना होगी। वहीं दमोह से चलने वाली राज्यरानी स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 10.35 बजे भोपाल (Rajyarani Special Express running from Damoh) पहुंच चुकी है। यह ट्रेन भोपाल से दमोह के बीच चलती है। इसमें हजारों अपडाउनर रोजाना (Updowners travel daily) सफर करते हैं, जो इस ट्रेन का परिचालन बंद होने के कारण परेशान हो गए थे। अपडाउनर लंबे समय से उक्त ट्रेन की सेवा बहाल करने की मांग कर रहे थे। जल सत्याग्रह करने से लेकर पदयात्रा तक निकाल चुके थे। हालांकि अपडाउनरों की बाकी सुविधाओं को रेलवे ने बहाल नहीं किया है। दोनों दिशाओं में राज्यरानी की समय सारणी (Rajyaranis time table) — ट्रेन 01161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (Bhopal - Damoh Rajyarani Express) स्पेशल प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से शाम 5.55 बजे चलकर, रात 10.45 बजे दमोह स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर ठहरेगी राज्यरानी एक्सप्रेसयह ट्रेन भोपाल व दमोह स्टेशन के अलावा रास्ते में विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा, मंडीबामोरा, बीना, खुरई, सागर, मकरोनिया, गणेशगंज एवं पथरिया स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी। रिजर्वेशन कराना होगा अनिवार्य (Reservation will be mandatory) रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में सामान्य टिकट की बिक्री शुरू नहीं की है, इसलिए रिजर्वेशन कराना अनिवार्य है। जिन ट्रेनों में एमएसटी की रियायत दी है, वे उन्हीं ट्रेनों में मान्य किए जाएंगे। सभी ट्रेनों में पास बिल्कुल भी मान्य नहीं किया जाएगा। यात्री साथ में जरुरत से अधिक सामान लेकर चलने से बचे। ज्यादा सामान हो तो बुकिंग करवा लें। 16 अक्टूबर को शाम 5.55 बजे भोपाल से रवाना होने वाली राज्यरानी स्पेशल एक्सप्रेस को केंद्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे की तरफ से जानकारी दी है कि वे उक्त ट्रेन में खुद भी विदिशा रेलवे स्टेशन तक सफर करेंगे। इस कार्यक्रम में भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायकगण भी शामिल रहेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vhRpNq

कोई टिप्पणी नहीं