Breaking News

Bigg Boss की ये कंटेस्टेंट है बहुत बोल्ड, कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हो रहा है वायरल


छोटे पर्दे का विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस शो में मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) के बीच प्यार परवान चढ़ रहा है । इन दोनों को बिग बॉस 15 के घर में हर समय साथ देखा जाता है। अब शो से जुड़ा इन दोनों को ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से लोग इन दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों खुल्लम खुल्ला एक-दूसरे के साथ लिप लॉक और रोमांस करते दिख रहे हैं।बता दें कि मायशा (Miesha Iyer) सिर्फ अपने इस सुपरफास्ट प्यार के अंदाज के लिए ही मशहूर नहीं हुई हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को मदहोश किया है। मायशा के इंस्टाग्राम पर अगर आप नजर डालेंगे तो पाएंगे कि एक्ट्रेस कितनी ज्यादा ग्लैमरस हैं। बिग बॉस से पहले वह कई रियलिटी शोज में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन वह ऐस ऑफ स्पेस और स्प्लिट्सविला के 12वें सीजन के बाद से वह सुर्खियों में आई थीं।मायशा अय्यर (Miesha Iyer) का पूरा नाम मीशा साक्षी अय्यर है। मुंबई के मैरी इमैकुलेट गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मायशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। वह बचपन से ही मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। अपने इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने 21 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mBRCqE

कोई टिप्पणी नहीं