धोनी ने 5 साल पहले कर दी थी पाकिस्तान के हाथों भारत की हार की भविष्यवाणी! देखें ये पुराना वीडियो

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया (India Vs Pakistan) की हार हुई है। T20 World Cup मैच में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टीम के मौजूदा मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में धोनी ये कहते हुए सुने जा रहे हैं कि आज न कल टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में न हारने का रिकॉर्ड जरूर टूटेगा।सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। जब धोनी 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे थे, ‘अगर आपको इस पर गर्व है कि हम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 11-0 से आगे हैं, तो ये भी एक सच्चाई होगी कि हम आज न कर जरूर हारेंगे। चाहे आज हारे, 10 साल बाद हारे, 20 साल बाद हारे या 50 साल बाद हारे। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है कि आप हमेशा जीतते रहेंगे।’देखें वीडियो—
Some words said by ms dhoni back in 2016 #INDvPAK #PakVsInd pic.twitter.com/UA0s2TSd32
— Harsh Malhotra (@hmcric45) October 24, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BbtC3c
कोई टिप्पणी नहीं