तीरों से हमला कर 5 को मारने वाले शख्स ने कुछ वक्त पहले ही अपनाया था इस्लाम

नॉर्वे में तीर और धनुष से हमला कर पांच लोगों की हत्या (kills five in norway) करने के संदेह में हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हाल ही में इस्लाम धर्म को अपना लिया था। ओले ब्रेडूप के मुख्य पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पुलिस उसके कट्टरपंथी संकेतों से चिंतित थी। पुलिस ने बताया है कि 37 साल के डेनमार्क मूल के नागरिक पर हमला करने का संदेह है। वह हिरासत में है और माना जा रहा है कि आशंका है कि उसने अकेले घटना को अंजाम दिया है।बता दें कि हाल ही में एक शख्स सड़कों पर धनुष और तीर लेकर निकल गया और हमले करते हुए पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाला यह मामला नार्वे के दक्षिण पूर्वी शहर कोंग्सबर्ग (Norwegian town Kongsberg) का है। कोंग्सबर्ग (Kongsberg) के टाउन सेंटर में कई स्थानों पर हुए इस हमले का मकसद अज्ञात है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कोंग्सबर्ग में रहने वाले एक 37 वर्षीय डेनिश नागरिक के रूप में की है।बता दें कि हमलावर ने कूप एक्स्ट्रा सुपरमार्केट में घुसकर लोगों पर हमला (Attack on People) किया था। हमलावर ने सबसे पहले शहर के एक व्यस्त चौराहे पर मौजूद लोगों को निशाना बनाया। इसके बाद वो पास के इलाकों की तरफ भाग गया। हालांकि इस आरोपी का पीछा करने के लिए पुलिस ने हेलिकॉप्टर और बम स्क्वॉड को भी तैनात किया गया। जिसके बाद उसें घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर ड्रेमन इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसने पुलिस पर भी हमले की कोशिश की। आपको बता दें कि यह हमला नार्वे में 2011 के बाद हुआ पहला ऐसा कोई हमला है, जिसमें इतने लोगों की जान गई है। इससे पहले 2011 में दक्षिणपंथी चरमपंथी एंडर्स बेहरिंग ब्रेविक ने 77 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3viMpIy
कोई टिप्पणी नहीं