ये है महाचोरः अब तक 500 से ज्यादा कर चुका है चोरी, पांच करोड़ पर किया हाथ साफ, लेकिन हो चुका है कंगाल

पिछले 39 साल में पांच सौ से ज्यादा बड़ी चोरियां करने वाला एक शातिर चोर (Burglary Cases) पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस चोर ने अब तक करीब पांच करोड़ रुपए पर हाथ साफ किए हैं। इतनी बड़ी चोरी के बावजूद यह चोर अब कंगाल स्थिति में है। ओडिशा पुलिस (Odisha Police) ने इस चोर हेमन द्राश को कटक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि द्राश ने 1982 में चोरी करना शुरू किया था, उस समय वह कॉलेज में था। वह शहर के बड़े होटलों में उन कमरों में रुकता था, जहां अमीर लोग रहा करते थे। उनके कमरों से चोरी कर लेता था। उसने यह पैसे अपनी अय्याशी पर खर्च कर दिए। पुलिस के मुताबिक अकेले भुवनेश्वर में ही द्राश के खिलाफ सौ मामले हैं। द्राश ने कहा कि मेरी उम्र 59 साल हो गई है, इतनी चोरियों के बावजूद मैं कंगाल रह गया हूं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FrjqXC
कोई टिप्पणी नहीं