आश्रम-3 के सेट पर जमकर हंगामा, बजरंग दल ने किया हमला, प्रकाश झा के मुंह पर फेंकी स्याही

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 (Ashram 3) की चल रही शूटिंग के खिलाफ विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे है। बजरंग दल (Bajrang Dal) ने हंगामा और तोडफ़ोड़ की थी। अब अखिल भारतीय संत समिति (All India Sant Samiti) ने इस शूटिंग का विरोध किया है । वहीं कांग्रेस ने शूटिंग के दौरान हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।राजधानी के पुरानी जेल क्षेत्र में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग (shooting of ashram 3) चल रही है। इस वेब सीरीज की स्क्रिप्ट में विवादित मामला सामने आने पर बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में घुस गए और हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने कथित तौर पर इस दौरान प्रकाश झा (Prakash Jha) के साथ धक्का-मुक्की की। इस मौके पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह अलग कराया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने प्रकाश झा (Prakash Jha) के मुंह पर स्याही भी फेंकी। इसके बाद कार्यकतार्ओं ने वाहन और मशीनों में तोडफ़ोड़ की।इस मामले के बाद संत समाज भी वेब सीरीज (Ashram-3 web series) के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है। अखिल भारतीय संत समिति के प्रवक्ता महंत अनिलानंद ने संवाददाताओं से कहा कि संत समाज सांसद और भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। उनका कहना है कि वेब सीरीज (Ashram-3 web series) के नाम से पूरा हिंदू समाज का नाम बदनाम किया जा रहा है। हिंदू समाज के खिलाफ यह सब कुछ षडयंत्र पूर्वक किया जा रहा है। इस फिल्म से हिंदू समाज को बदनाम करने वाले नामों का उपयोग तुरंत बदले।कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शूटिंग के दौरान हुई तोडफ़ोड़ को लेकर कहा, मध्यप्रदेश के भोपाल में बेब सीरिज की शूटिंग टीम पर हमले की घटना बेहद निंदनीय है , इससे प्रदेश की छवि खराब हुई। भाजपा और उससे जुड़े संगठन इस तरह के कृत्यों से प्रदेश की छवि को खराब कर प्रदेश का नुकसान कर रहे है और रोजगार को प्रभावित कर रहे है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b5IaXd
कोई टिप्पणी नहीं