Breaking News

30 अक्टूबर को होगी भाजपा की अग्निपरीक्षा, तैयारियों में जुटे हैं शीर्ष नेता, जानिए क्या है बड़ा कारण


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए 30 अक्टूबर का दिन काफी अहम है और इस दिन की तैयारियों को लेकर भाजपा आलाकमान ने बुधवार को दिल्ली में एक अहम बैठक (BJP meeting in Delhi) की। दरअसल, 30 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा की 30 और लोकसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव (byelection in india) होना है। अगले वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता का मूड भांपने के लिहाज से इन उपचुनावों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष (B.L.Santosh) ने इन सभी राज्यों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में हर चुनावी राज्य के एजेंडे और मुद्दों पर चर्चा की गई। इन चुनावी मुद्दों के संदर्भ में मतदाताओं को लुभाने के लिए किए जाने वाले चुनाव प्रचार की रूप रेखा को लेकर भी चर्चा की गई।चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को असम की 5 , पश्चिम बंगाल की 4 , हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और मेघालय की 3-3 , बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 विधानसभा सीट के अलावा आन्ध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड और तेलंगाना की 1-1 विधानससभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। इन 30 विधानसभा सीटों के साथ ही 30 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दादरा एवं नगर हवेली की 1-1 सीटों पर लोकसभा उपचुनाव भी होना है। इन सभी सीटों पर 2 नवंबर को मतगणना होनी है।राज्यों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर देखा जाए तो यह उपचुनाव भारत के सभी हिस्सों - उत्तर , दक्षिण, पूर्व , पश्चिम , मध्य और पूर्वोत्तर के राज्यों में हो रहे हैं। इसलिए भाजपा इन उपचुनावों को गंभीरता से लेते हुए तैयारी कर रही है और ज्यादा से ज्यादा एनडीए के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का प्रयास भी कर रही है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष द्वारा ली गई बैठक को इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। इसके साथ ही अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है और राजधानी दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को भी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर 11 अशोक रोड स्थित भाजपा के वॉर रूम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DC0bJ1

कोई टिप्पणी नहीं