पूर्वी लद्दाख के पास 3 ठिकानों पर चीन ने तैनात की वायु सेना : वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी (Indian Air Force Chief Air Marshal VR Choudhary) ने कहा है कि चीन ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) के पास तीन ठिकानों पर अपनी वायु सेना को तैनात किया है. उनका यह बयान सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (Army Chief General MM Naravane ) द्वारा सभी पूर्वी लद्दाख और उत्तरी मोर्चे पर चीन द्वारा काफी संख्या में सैनिकों को तैनात करने पर अलर्ट जारी करने के तीन दिन बाद आया है.चीन-पाकिस्तान साझेदारी (China-Pakistan partnership) और दो मोर्चों पर युद्ध की संभावना के बारे में बात करते हुए चौधरी ने कहा, इस साझेदारी से डरने की कोई बात नहीं है. एकमात्र चिंता यह है कि पश्चिमी तकनीक पाकिस्तान से चीन तक जा रही है.उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पाकिस्तान और PoK में हवाई क्षेत्र में चिंता करने जैसा कुछ नहीं है. IAF चीफ ने कहा हमें Pakistan और PoK में हवाई क्षेत्रों से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे छोटे स्ट्रिप्स हैं जहां से कुछ हेलिकॉप्टर ही उड़ान भर सकते हैं.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uF80u8
कोई टिप्पणी नहीं