Breaking News

महज 24 साल की लड़की के सामने खड़े होकर उड़ जाएंगे आपके होश, बना दिया है Guinness Book of World Record


दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला (world tallest woman) का खिताब तुर्की की रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi from Turkey) ने अपने नाम किया है। रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi from Turkey) की लंबाई 7 फीट 0.7 इंच (215.16 सेमी) की है। दरअसल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड (Guinness Book of World Records) ने हाल ही में रुमेसा गेलगी का नाम दर्ज किया है। गेलगी (Rumeysa Gelgi) को सबसे लंबी जीवित महिला का खिताब दिया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक गेलगी को वीवर सिंड्रोम (weaver syndrome) के चलते ज्यादातर व्हीलचेयर का उपयोग करना पड़ता है। इसी सिंड्रोम के चलते उनकी लंबाई लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक गेलगी ने बताया कि हर नुकसान एक लाभ में बदल सकता है इसलिए खुद को स्वीकार करें कि आप कौन हैं।दिलचस्प बात यह भी है कि 2014 में गेलगी ने जीवित सबसे लंबी टीनएजर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रेकॉड्र्स (Guinness Book of World Records) में नाम दर्ज करवाया था। अब 2021 में उनके नाम सबसे लंबी जीवित महिला होने का रेकॉर्ड भी हो गया है। गेलगी ने यह भी कहा कि हमेशा अपनी क्षमता से अवगत रहना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करन चाहिए। एक तथ्य यह भी है कि वीवर सिंड्रोम (weaver syndrome) के कारण गेलगी सामान्य जिंदगी नहीं जी सकती हैं। उन्हें चलने के लिए व्हीलचेयर या फिर वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ता है।गिनीज वर्ल्ड रेकॉड्र्स (Guinness Book of World Records) के एडिटर इन चीफ क्रेग ग्लेनडे ने कहा कि रेकॉर्ड बुक में रुमेसा का वापस स्वागत करना सम्मान की बात है। उनकी भावना और भीड़ से अलग खड़े होने पर गर्व करना सबके लिए एक प्रेरणा है। मालूम हो कि दुनिया का सबसे लंबे जीवित पुरुष का रेकॉर्ड भी तुर्की के सुल्तान कोसेन के नाम दर्ज है। 2018 में कोसेन की लंबाई 8 फीट 2.8 इंच (251 सेमी) मापी गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z0x837

कोई टिप्पणी नहीं