Breaking News

नोबेल प्राइज 2021 का ऐलान: मेडिसिन में डेविड जूलियस-अर्डेम पटापौटियन को संयुक्त पुरस्कार


नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) का ऐलान हो चुका है. फिजियोलॉजी या मेडिसिन में अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस (American scientists David Julius) और अर्डेम पटापौटियन (Ardem Patapoutian) को संयुक्त नोबेल प्राइज दिया है. उन्हें तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया है. नोबेल प्राइज (Nobel Prize) की घोषणा सोमवार को नोबेल कमेटी के महासचिव थॉमस पर्लमैन (Thomas Perlman) ने की.इस पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन की ओर से 1901 (Nobel Foundation in 1901) की गई थी. ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल (Swedish scientist Alfred Nobel) की याद में दिया जाता है. उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो. ये पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है. इसमें विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मोनेटरी अवार्ड दिया जाता है.डायनामाइट (Dynamite) की खोज करने वाले अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे. उन्होंने लगभग 355 आविष्कार किए. दिसंबर 1896 में मौत से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया. उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी हो.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l83XDv

कोई टिप्पणी नहीं