Breaking News

2 हजार टन वजनी इस मछली को देखकर वैज्ञानिकों के भी उड़ गए होश, जानिए पूरा मामला


अफ्रीका के उत्तरी तट (coast of ceuta) पर मिली एक मछली ने सबसे हैरान कर दिया है। इस मछली का वजन 2 हजार किलो बताया गया है। यह एक सनफिश (sunfish) है। इससे जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। सेविले यूनिवर्सिटी के एस्ट्रेचो मरीन बायोलॉजी स्टेशन के अनुसार 4 अक्टूबर को अफ्रीका के उत्तरी तट पर जाल से उलझी हुई सनफिश (sunfish) पाई गई थी।भूमध्यसागरीय तट पर इस इलाके के लिए रेकॉर्ड आकार की मानी जाने वाली विशालकाय सनफिश (sunfish) क्रेन का इतना वजन इतना अधिक था कि उसे क्रेन की मदद से ऊपर खींचा गया। इसके बाद से ही इसका अध्ययन किया जा रहा है। समुद्री जीवविज्ञानी एनरिक ओस्टेल (Marine biologist Enrique Ostel) ने बताया कि इसके विशालता के आधार पर इसका वजन लगभग 2 टन (4,409 पाउंड) होना चाहिए। उनके मुताबिक सनफिश के लिए अलग-अलग जहाजों पर दो क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। मछली की लंबाई 10.5 फीट और चौड़ाई 9.5 फीट बताया जा रही थी। इस मछली के डीएनए (sunfish DNA) के नमूने लिए गए हैं, लेकिन इस प्राथमिक तौर पर मोला अलेक्जेंड्रिन या दक्षिणी सनफिश माना जा रहा है। इस भारी भरकम मछली गहरे भूरे रंग की त्वचा और इसके किनारों में गोल खांचे और एक बड़ा सा सिर था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lOqpSt

कोई टिप्पणी नहीं