Breaking News

शाहरुख के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, घर से दूर सलाखों में बिताने होंगे 14 दिन


ड्रग्स पार्टी केस (Drugs Party Case) में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) समेत 8 आरोपियों की जमानत याचिका को कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। अब आर्यन खान को अपने 14 दिन न्यायिक हिरासत में बिताने पड़ेगे। उनको आर्थर जेल रोड में रहना होगा। फिलहाल, आर्यन की जमानत अर्जी सेशंस कोर्ट में दाख‍िल होगी।जज ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार किया। जज ने कहा कि यह हमारे सामने सुनवाई योग्य नहीं था और इसलिए खारिज कर दिया गया। जज ने कहा कि रेगुलर बेल लेने का सही तरीका एनडीपीएस स्‍पेशल कोर्ट है, इस कोर्ट से जमानत उचित नहीं है। किला कोर्ट में इनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12.45 बजे सुनवाई शुरू हुई थी, जो 2.15 बजे तक चली। ब्रेक के बाद दोपहर 3 बजे सुनवाई दोबारा शुरू हुई। जांच एजेंसी और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद किला कोर्ट ने शाम 5 बजे जमानत की याचिका खारिज कर दी। इस बीच NCB ने आर्यन समेत सभी 6 मेल आरोपियों को आर्थर रोड जेल और दोनों फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया है। आर्यन को क्वारैंटाइन सेल में रखा गया है। वैसे तो उनका RTPCR टेस्ट नेगेटिव आया है, लेकिन जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक 7 दिन क्वारैंटाइन सेल में रखने का नियम है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aiNJkP

कोई टिप्पणी नहीं